छत्तीसगढ़

रायपुर में आरोपी ने मां-बेटे को पीटा

Accused beat up mother and son in Raipur.

रायपुर। रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र के जोरापारा में पुरानी रंजिश को लेकर मां-बेटे पर हथौड़े से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना 29 अगस्त की सुबह काली मंदिर के पीछे की बताई जा रही है। हमले में मां और बेटा दोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता दितेश सोनवाने ने बताया कि वह काली मंदिर के पीछे मौजूद था। इसी दौरान आरोपी चिंटू साहू उर्फ धीरज वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने दितेश के चेहरे पर हथौड़ी से वार कर दिया।

पुरानी रंजिश में मां-बेटे पर हथौड़े से हमला

बेटे पर हमला होते देखकर उसकी 65 वर्षीय मां सुशीला सोनवाने बीच-बचाव करने पहुंचीं। आरोप है कि आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी वहां से चला गया।

मौदहापारा पुलिस ने दर्ज किया केस

घटना के बाद परिजनों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। शिकायत के आधार पर मौदहापारा पुलिस ने आरोपी चिंटू साहू उर्फ धीरज के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button