मध्यप्रदेश

एक साल से फरार गैंगरेप का मुख्य आरोपी यूपी से गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

Prime accused in gang-rape case, absconding for a year, arrested in UP; court sends him to jail.

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

जवा पुलिस की कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी पर पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में था केस

 

रीवा/जवा। नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में करीब एक साल से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को जवा पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी रक्षाबंधन के दौरान अपनी बहन के घर ग्राम पालपट्टी, थाना खीरी, उत्तर प्रदेश आया था। पुलिस को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस के अनुसार, जवा थाना क्षेत्र की नाबालिग पीड़िता को अकेला पाकर आरोपी राहुल उर्फ दीपक कुमार चर्मकार ने अपने साथी की मदद से उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया था। घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी थी। बाद में पीड़िता के गर्भवती होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई और उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

 

जवा थाने में दो आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2)(एम), 70(2), 332(2), 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। मुख्य आरोपी घटना के बाद से ही फरार था।

 

यूपी में मिली लोकेशन, पुलिस ने दी दबिश

 

पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी बहन के घर ग्राम पालपट्टी पहुंचा है। सूचना की पुष्टि के बाद जवा पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश पहुंचकर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रीवा डॉ. गुरकरन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन तथा एसडीओपी डभौरा नारायण सिंह कुमरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अरविंद सिंह राठौड़ के नेतृत्व में की गई।

 

गिरफ्तार आरोपी: राहुल उर्फ दीपक कुमार चर्मकार (38), पिता रामाश्रय चर्मकार, निवासी बजरहा टोला, भनिगवां, थाना जवा, जिला रीवा।

 

पुलिस टीम की भूमिका: थाना प्रभारी अरविंद सिंह, सउनि अखिलेश्वर सिंह, आरक्षक सूरज सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, वेद प्रकाश वर्मा और सोनू सिंह की कार्रवाई में सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button