मध्यप्रदेश

डिप्टी सीएम के साथ शिवमय हुआ रीवा, हजारों कांवड़ियों ने किया नगर भ्रमण

Rewa immersed in devotion to Lord Shiva alongside the Deputy CM; thousands of Kanwariyas took out a procession through the city.

रीवा मप्र | रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

रीवा। सावन के पावन महीने में रविवार को रीवा शहर भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। विश्वकर्मा घाट से निकली भव्य कांवड़ यात्रा में हजारों श्रद्धालु कांवड़ लेकर शामिल हुए। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी कांवड़ियों के साथ यात्रा में शामिल हुए और नगर भ्रमण किया।

सुबह करीब 10 बजे विश्वकर्मा घाट पर श्रद्धालुओं ने विधिवत जल भरकर कांवड़ यात्रा की शुरुआत की। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल की मौजूदगी में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से शहर का माहौल शिवमय हो गया।

 

कांवड़ यात्रा विश्वकर्मा घाट से शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पचमठा आश्रम पहुंची। यहां कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। यात्रा के दौरान डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल भी श्रद्धालुओं के साथ कदम से कदम मिलाते नजर आए।

 

हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए गए थे। प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।

 

बताया गया कि वर्ष 2025 में नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष सतीश सोनी के नेतृत्व में पहली बार विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया था। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2026 में दूसरी बार भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button