छत्तीसगढ़

कांग्रेस का भाजपा पर हमला

Congress attacks BJP

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद

विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को लेकर गरियाबंद में कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है। जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता में बिंद्रानवागढ़ विधायक और आदिवासी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जनक ध्रुव ने भाजपा पर आदिवासी संस्कृति, परंपरा और अस्मिता की अनदेखी करने का आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि 9 अगस्त को पूरी दुनिया में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया, लेकिन भाजपा नेताओं की ओर से आदिवासी समाज को बधाई संदेश तक नहीं दिया गया। उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर आदिवासी संस्कृति को कमजोर करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए जल, जंगल और जमीन पर आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर कांग्रेस की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

 

Related Articles

Back to top button