छत्तीसगढ़

क्रांति दिवस पर कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीद वीर सपूतों को किया नमन

On Kranti Diwas, the Congress paid tribute to freedom fighters and brave martyred sons.

बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर द्वारा राजीव भवन में कार्यक्रम आयोजित कर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीद वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीद वीरों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तथा उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण किया गया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 9 अगस्त का क्रांति दिवस देश के स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्ष, त्याग और बलिदान की गौरवशाली गाथा को याद करने का अवसर है। आजादी के लिए अनेक स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। उनके संघर्ष और बलिदान के कारण ही देश स्वतंत्र हुआ। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य समीर सिंह देव, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत विश्वास (छोटू बंगाली), कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, राजा चौबे, उपाध्यक्ष नवीन गुप्ता, आदिवासी नेता कृपाशंकर राम, बैजनाथ सिंह, दधीचि यादव, रीना कुजूर (पार्षद), संस्कृति रक्सेल (सरपंच), बिर्जिनिया केरकेट्टा (पार्षद), एलीशा केरकेट्टा, संजिका कुजूर, अंशिका कुजूर, अवधेश सिंह, राजेश गुप्ता, वसीम खान, बनेश राम, विनोद मेहता सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनों ने देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button