छत्तीसगढ़
गरियाबंद के फिंगेश्वर में PWD विभाग की लापरवाही के खिलाफ युवाओं ने अनोखी मिसाल पेश की
Youth in Fingeshwar, Gariaband, set a unique example in protest against the negligence of the PWD department.
लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद
गरियाबंद के फिंगेश्वर में PWD विभाग की लापरवाही के खिलाफ युवाओं ने अनोखी मिसाल पेश की।
फिंगेश्वर के सरार पुल पर बने जानलेवा गड्ढे में आए दिन राहगीर स्कूली बच्चे हादसों का शिकार हो रहे थे, लेकिन जिम्मेदार विभाग सोता रहा आखिरकार शहर के युवाओं ने खुद आगे आकर सीमेंट और निर्माण समाग्री से मौत के गड्ढा को भर दिया। युवाओं का कहना है कि उनका मकसद किसी पर आरोप लगाना नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाना है। हालांकि पुल पर अब भी रेलिंग नहीं होने से राहगीरों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल बना हुआ है। समय रहते सड़क और पुल की मरम्मत नहीं की और पुल पर रेलिंग नहीं लगाई गई, तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।



