महिला एवं बाल विकास विभाग की लापरवाही! झोपड़ी से कुपोषण मिटाने की कवायद
Negligence by the Department of Women and Child Development! An effort to eradicate malnutrition starting from the shanties.
लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद
गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सरगीगुड़ा के टेकनपारा में आंगनबाड़ी केंद्र झोपड़ी में संचालित किया जा रहा है या यूं कहे महिला बाल विकास के द्वारा झोपड़ी से ही कुपोषण दूर करने का कार्य किया जा रहा है भवन की स्वीकृति नही होने से अब नौनिहल बच्चे झोपड़ी में पढ़ने को मजबूर हैं तो वही अभी बारिश के दिनों में जहरीले सांप बिच्छु का डर बना रहता है लेकिन मजबूरी बस इसी झोपड़ी मे अब बच्चो का सहारा बना हुआ है विगत 3 माह से खेत के पास बनी झोपड़ी में आंगनबाड़ी संचालित किया जा रहा है तो वही ग्राम पंचायत के द्वारा भी कोई ठोस पहल नही करता दिख रहा है जबकि महिला बाल विकास विभाग इस पूरे मामले पर संज्ञान रहने के बाद भी कोई कदम नही उठा रहा है ऐसा लगता है कि महिला बाल विकास अब किसी हादसे का इंतजार कर रहा है बहरहाल देखना होगा कब तक इन मासूम बच्चो को भवन नसीब होगा।



