छत्तीसगढ़

कांग्रेस के बयान के बाद जवाबदेही की मांग

Demand for accountability following Congress's statement.

लोकेशन:- बालोद 

रिपोर्टर:- मीनू साहू 

बालोद कांग्रेस की प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री भोजराज साहू के बयान के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज हो गई है। उन्होंने कहा कि गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने फोन पर गुस्से में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष नवीन राजपूत के लिए धमकी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। उनके बयान के बाद भाजपा ने कांग्रेस से स्पष्टीकरण की मांग की है।

 

भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि यदि कांग्रेस के अधिकृत मंच से ऐसा बयान दिया गया है तो पार्टी नेतृत्व को सार्वजनिक रूप से अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के वक्तव्य लोकतांत्रिक व्यवस्था में जवाबदेही के दायरे में आते हैं।

 

देशमुख ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य तथ्यों को स्पष्ट करना है। उन्होंने कहा कि यदि बयान आधिकारिक है तो उसे स्वीकार किया जाए और यदि नहीं, तो कांग्रेस जनता के सामने वास्तविक स्थिति रखे। उनका कहना है कि इससे भ्रम की स्थिति समाप्त होगी और राजनीतिक पारदर्शिता बनी रहेगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button