छत्तीसगढ़

सीएम साय की घोषणा, पीड़ित परिवारों को मिलेगी 20-20 लाख की सहायता

CM Sai announces: Affected families to receive assistance of ₹20 lakh each.

रायपुर. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में असमय जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों के परिवारों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया है. दिल्ली दौरे से वापस लौटने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीड़ित परिवारों को 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की. सीएम ने इस कायराना आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

दिल्ली दौरे की प्रमुख उपलब्धियां और बैठकें
पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री साय ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान हुए महत्वपूर्ण निर्णयों और केंद्रीय मंत्रियों से हुई मुलाकातों की जानकारी दी:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात: सीएम साय ने प्रधानमंत्री को नक्सल-मुक्त हो रहे बस्तर में चलाए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी. इसके साथ ही बस्तर के पूर्ण विद्युतीकरण और राज्य में आयुर्वेद का AIIMS खोलने की मांग रखी.

रेलवे प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी: रेल मंत्री से मुलाकात के बाद कटघोरा से डोंगरगढ़ रेल लाइन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. इसके अलावा बस्तर क्षेत्र में किरंदुल से बीजापुर तक नई रेल लाइन बिछाने पर भी सकारात्मक चर्चा हुई.

दूरसंचार व बिजली विस्तार: नक्सल प्रभावित इलाकों में कनेक्टिविटी सुधारने के लिए नए मोबाइल टावरों की स्वीकृति और बस्तर के 400 से अधिक गांवों में बिजली पहुंचाने को लेकर केंद्रीय मंत्रियों से सहमति बनी है.

महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा हल
ओडिशा के मुख्यमंत्री और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक पर सीएम साय ने कहा कि दोनों राज्यों के हितों को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया जाएगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले 3 महीनों के भीतर जल बंटवारे का स्थायी समाधान निकाल लिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button