छत्तीसगढ़

गरियाबंद ब्रेकिंग : दहशत फैला रहा तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के केज ट्रैप में कैद हो गया

Gariaband Breaking: The leopard that was spreading panic has finally been captured in a Forest Department cage trap.

गरियाबंद लोकेश्वर सिन्हा 

गरियाबंद में कई दिनों से दहशत फैला रहा तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के केज ट्रैप में सुरक्षित कैद हो गया।

तेंदुए के पकड़े जाने के बाद जोबा, केराबाहरा और आसपास के गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली।

पालतू मवेशियों पर हमले और आबादी के आसपास लगातार दिखने से वन विभाग ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए विशेष रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था।

लगातार निगरानी और रणनीति के बाद तेंदुआ सुरक्षित रूप से पिंजरे में कैद कर लिया गया।

रेस्क्यू के तुरंत बाद वन विभाग और प्रशिक्षित Leopard Rescue Team मौके पर पहुंची।

फिलहाल तीन सदस्यीय पशु चिकित्सक दल तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहा है।

विशेषज्ञों की रिपोर्ट के बाद तेंदुए को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने पर फैसला लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button