छत्तीसगढ़

जनसंपर्क विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुनील सिंह बने अपर संचालक

Major administrative reshuffle in the Public Relations Department; Sunil Singh appointed Additional Director.

० पदोन्नति के बाद मिली नई जिम्मेदारी, फिलहाल नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सूचना केंद्र में हैं पदस्थ

रायपुर। जनसंपर्क विभाग में अहम प्रशासनिक बदलाव करते हुए वरिष्ठ अधिकारी सुनील सिंह को पदोन्नति के बाद अपर संचालक (एडिशनल डायरेक्टर) नियुक्त किया गया है। उनकी पदोन्नति को विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।

सुनील सिंह वर्तमान में नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सूचना केंद्र में पदस्थ हैं। लंबे प्रशासनिक अनुभव और जनसंपर्क क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, उनकी नियुक्ति से जनसंपर्क विभाग के कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button