छत्तीसगढ़

गरियाबंद ब्रेकिंग : सिकासार बांध से पानी छोड़ा गया, पैरी नदी किनारे अलर्ट 

Gariaband Breaking: Water released from Sikasar Dam; alert issued for banks of Pairi River.

गरियाबंद लोकेश्वर सिन्हा 

सिकासार बांध से पानी छोड़ा गया, पैरी नदी किनारे अलर्ट

गरियाबंद में लगातार हो रही बारिश के बीच सिकासार जलाशय से आज 1 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

जलाशय में बढ़ती आवक के अनुसार डिस्चार्ज को हर घंटे बढ़ाया जाएगा

जल संसाधन विभाग के अनुसार रात तक पानी छोड़ने की मात्रा 5 हजार क्यूसेक तक पहुंच सकती है।

बांध की स्थिति पर विभाग लगातार नजर बनाए हुए है। प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अधिक बारिश होने पर पैरी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है।

नदी किनारे रहने वाले लोग सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से नदी के पास न जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button