छत्तीसगढ़

रायपुर में रोजगार की सौगात, 74 में से 62 छात्रों का चयन

Employment boost in Raipur: 62 out of 74 students selected.

रायपुर। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सड्डू में सोमवार को आयोजित ओपन कैंपस प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिसशिप मेले में युवाओं को रोजगार के उत्कृष्ट अवसर प्राप्त हुए। इस मेले में सात प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लेकर विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षणार्थियों के लिए रोजगार और अप्रेंटिसशिप के दरवाजे खोले।

62 छात्रों को मिला रोजगार

मेले में कुल 74 प्रशिक्षणार्थियों ने हिस्सा लिया। कंपनियों द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा, तकनीकी और व्यक्तिगत साक्षात्कार की प्रक्रिया के बाद 62 प्रशिक्षणार्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया। इस कैंपस में सात प्रतिष्ठित औद्योगिक कंपनियों ने रोजगार के अवसर दिए। 74 प्रशिक्षणार्थी पहुंचे थे जिसमें से अंतिम रूप से 62 का चयन हुआ।

Related Articles

Back to top button