राजिम में भू-माफियाओं का बुलंद हौसला, तालाब और सरकारी नहर पाटकर बसाई जा रही अवैध कॉलोनियां
Land mafias emboldened in Rajim; illegal colonies being established by filling up ponds and government canals.
लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद
गरियाबंद । छत्तीसगढ़ के प्रयाग कहे जाने वाले गरियाबंद जिले के धर्म नगरी राजिम में भू माफियाओं ने कृषि भूमि की अवैध प्लाटिंग बे खौफ होकर कर रहे, और इसके लिए तालाब और सरकारी नहर तक मिट्टी पाटने में गुरेज नहीं कर रहे है, जिले में सत्तासीन संगठन का राजनीतिक केंद्र बिंदु माने जाने वाले राजिम में अवैध कारोबारियों को बड़ा संरक्षण मिल रहा है, यही वजह है कि केतकी तालाब की मिट्टी से पटाई करने का वीडियो साक्ष्य लेकर शिकायतकर्ता कलेक्टर तक पहुंचा लेकिन इसके बावजूद भी तालाब पाटने वालो पर कोई कार्यवाही तक नहीं हुई, केतकी तालाब के बाद माफियाओ की नजर दानी तालाब पर है, जिसे धीरे धीरे मिट्टी से पाटा जा रहा है, प्रभावशील राजनीतक सरंक्षण प्राप्त कारोबारी राजिम गरियाबंद मार्ग में हाइवे किनारे कई अवैध कॉलोनी बसा लिए, कृषि भूमि पर बसाए कृष्णा नगर के बाद अब इसकी फेस 2 बनाने सरकारी सिंचाई नहर तक को पाटकर रास्ता बना दिया गया, सुप्रीम कोर्ट के गाइड लाइन के बावजूद लगातार तलाब और नहर पाट दिया जा रहा है, जिम्मेदार अफसर पिछली कार्यवाही का हवाला देकर पर्याप्त कार्यवाही का दावा कर रहे है, पर अवैध कारोबारियों के दुस्साहस से नगरवासी चिंता में पड़ गए है।



