मध्यप्रदेश

दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

Rape accused arrested within 24 hours; court sends him to jail.

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

सगरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई; पीड़िता की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला

रीवा/सगरा। रीवा जिले के सगरा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

 

पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई को पीड़िता ने थाना सगरा पहुंचकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय साकेत (28), पिता राजेंद्र साकेत, निवासी ग्राम नवागांव, थाना सगरा, जिला रीवा के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) हिमाली पाठक के निर्देशन तथा थाना प्रभारी दीपक तिवारी के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक अवध साकेत, आरक्षक रामनिवास एवं धर्मेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button