छत्तीसगढ़
दंतेवाड़ा में नक्सलियों के ठिकाने से बड़ा जखीरा जब्त
Large cache seized from Naxal hideout in Dantewada

दंतेवाड़ा। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत दंतेवाड़ा पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। हाल ही में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे माओवादियों की निशानदेही पर थाना बारसूर क्षेत्र के ग्राम तोड़मा के जंगल-पहाड़ में चलाए गए सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद किया गया।
दवाइयां और नक्सली साहित्य भी बरामद
कार्रवाई के दौरान 116 ग्राम सोने का बिस्कुट, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये है, और दो लाख रुपये नकद सहित कुल 18 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई। इसके अलावा इंसास राइफल, एके-47 और एसएलआर की मैग्जीन व कारतूस, 12 बोर बंदूकें, बीजीएल लांचर, रिवाल्वर, टिफिन बम, पाइप बम, तीर बम, हैंड ग्रेनेड, मोर्टार, डेटोनेटर, जिलेटिन, कोडेक्स वायर, कुकर, वर्दी, दवाइयां और नक्सली साहित्य भी बरामद हुआ।


