लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद
गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लाक में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है स्कूल भवन जर्जर होने से गाजीमुड़ा प्राथमिक शाला के छात्र छात्रा वन विभाग के आवास में शेक्षणिक कार्य संचालन किया जा रहा है विगत दो वर्षों से बच्चो को स्कूल भवन नसीब नही हो रहा जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के द्वारा स्कूल जतन अभियान के तहत स्कूल भवन की स्वीकृति हुई लेकिन अब तक भवन नही बन सका जिसके कारण बच्चे उधार के भवन वन विभाग के आवास में भविष्य गढ़ने को मजबूर है कुल दर्ज संख्या 26 है इस पूरे मामले पर अब तक शिक्षा विभाग बच्चों को स्कूल भवन की ब्यावस्था नही होने के कारण बच्चे मजबूरी में उधारी के भवन में भविष्य गढ़ने को मजबूर हैं जबकि विगत कई वर्षों से भवन की कमी से जूझ रहे बच्चे आखिर कब तक उधारी के भवन में कब तक पढ़ाई करेंगे साथ ही इन नोनिहाल बच्चो को कितने दिनों तक उधारी के भवन में पढ़ाई करेंगे यह बड़ा सवाल है जबकि अब तक शिक्षा विभाग क्यो गंभीरता नही ले रहा है यह सबसे बड़ा सवाल है ।



