छत्तीसगढ़

महिला की फरियाद पर राजनीति, भूपेश और कांग्रेस का हमला

Politics over a woman's grievance; Bhupesh and Congress launch an attack.

रायपुर/कवर्धा। कवर्धा में भाजपा के नए जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह के दौरान एक महिला के रो-रोकर गुहार लगाने का वीडियो सामने आने के बाद सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर भाजपा सरकार की संवेदनशीलता पर सवाल उठाए हैं।

भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी पीड़ित महिला की बात सुनना जरूरी नहीं समझा। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों की यह संवेदनहीनता चिंताजनक है।

यह मामला कवर्धा में भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह का है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

कांग्रेस ने सरकार की प्राथमिकताओं पर उठाए सवाल

इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय सरकार पार्टी कार्यालयों के निर्माण को प्राथमिकता दे रही है। कवर्धा जिला कांग्रेस कमेटी ने भी सवाल उठाया कि जिले में वर्षों से लंबित रेल लाइन परियोजना पर काम शुरू नहीं हो पाया, लेकिन भाजपा अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में जुटी हुई है।

महिला की शिकायत और उस पर नेताओं की प्रतिक्रिया को लेकर भाजपा की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button