मध्यप्रदेश

रीवा पुलिस की 24 घंटे में दूसरी बड़ी नार्को स्ट्राइक

Rewa Police's second major narco-strike in 24 hours.

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

10 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार, महाराष्ट्र तक जुड़े नेटवर्क के तार

रीवा। विंध्य क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ रीवा पुलिस ने लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 करोड़ रुपये मूल्य की 3 किलो MD (मेफेड्रोन) ड्रग्स बरामद की है। गढ़ थाना क्षेत्र के लालगांव चौकी अंतर्गत सोनबरसा गांव में की गई इस कार्रवाई में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को पूछताछ में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर पूरे गिरोह की जांच तेज कर दी गई है।

 

पुलिस के अनुसार, रीवा रेंज के आईजी गौरव राजपूत को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोनबरसा गांव में बड़ी मात्रा में MD ड्रग्स छिपाकर रखी गई है, जिसे महाराष्ट्र भेजने की तैयारी चल रही है। सूचना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गढ़ थाना एवं लालगांव चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी।

 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 2 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 3 किलो MD ड्रग्स बरामद की। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

 

प्रारंभिक पूछताछ में महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों तक फैले ड्रग नेटवर्क के संकेत मिले हैं। पुलिस अब इस पूरे सिंडिकेट से जुड़े सप्लायर, तस्करों और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

रीवा पुलिस की यह कार्रवाई विंध्य क्षेत्र में नशे के कारोबार पर अब तक की सबसे बड़ी और प्रभावी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button