छत्तीसगढ़

बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, आग में झुलसे 4

Bikes collide head-on, 4 burn to death

अंबिकापुर। अंबिकापुर-वाड्रफनगर मार्ग पर वाड्रफनगर के समीप चुरैला नाला के पास सोमवार को दो बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसा इतना भयावह था कि देखते ही देखते दोनों मोटरसाइकिल धू-धूकर जल गईं। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। दोनों मोटरसाइकिल में सवार लोगों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।

टक्कर इतनी भीषण थी कि पेट्रोल टैंक फटे और लग गई आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार को वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत चुरैला नाला के पास दो तेज रफ्तार बाइक आमने-सामने टकरा गईं। मोटरसाइकिल में सवार लोग उछलकर दूर जा गिरे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के पेट्रोल टैंक फट गए और तत्काल आग भड़क उठी। कुछ ही पलों में दोनों वाहन आग के गोले में तब्दील हो गए। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार के बीच स्थानीय लोग बचाव के लिए दौड़े, लेकिन आग की लपटों के कारण कोई पास नहीं जा सका।

अस्पताल में घायलों का उपचार जारी, घुमावदार मार्ग और तेज रफ्तार बनी वजह

सूचना मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जलती बाइकों से दूर कर तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में एक महिला भी शामिल है। तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है। वहीं एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार मृतक और घायलों के पास से कोई दस्तावेज बरामद नहीं हो सके हैं। फिलहाल किसी की पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार को माना जा रहा है। अंबिकापुर-वाड्रफनगर मार्ग पर चुरैला नाला के पास सड़क घुमावदार है और अक्सर वाहन चालक गति पर नियंत्रण नहीं रख पाते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button