मध्यप्रदेश

24 घंटे के भीतर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, सिरमौर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Rape accused arrested within 24 hours; swift action by Sirmaur Police.

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

रीवा। सिरमौर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन तथा एसडीओपी सिरमौर प्रतिभा शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दीपक तिवारी एवं उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

 

पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को पीड़िता ने थाना सिरमौर में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और 24 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनीस कोल उर्फ डॉक्टर (20 वर्ष), पिता अच्छेलाल कोल, निवासी ग्राम जुड़मानिया, थाना लौर, जिला मऊगंज के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

 

सराहनीय भूमिका: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दीपक तिवारी, आरक्षक कैलाश सोलंकी एवं आरक्षक वीपेंद्र कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button