छत्तीसगढ़

प्रशासनिक सर्जरी: 9 अफसरों को नई जिम्मेदारी

Administrative Reshuffle: New Responsibilities for 9 Officers

रायपुर। जिले की राजस्व व्यवस्था में कसावट लाने के लिए कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत 5 तहसीलदारों समेत कुल 9 अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है।

नरेंद्र वर्मा को रायपुर का नया नजूल तहसीलदार बनाया गया है। बाबूलाल कुर्रे को धरसींवा से आरंग, जबकि राजकुमार साहू को रायपुर से धरसींवा भेजा गया है। सृजन सोनकर को अभनपुर से खरोरा और विक्रांत सिंह राठौर को गोबरा नवापारा से मंदिर हसौद पदस्थ किया गया है। चंद्रशेखर मंडई को खरोरा से गोबरा नवापारा की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासन का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य राजस्व मामलों का त्वरित निराकरण और मैदानी स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करना है। आदेश आगामी निर्देश तक प्रभावी रहेगा।

नायब तहसीलदारों को नई जिम्मेदारी

कलेक्टोरेट से जारी आदेश में नायब तहसीलदारों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है। आरंग के नायब तहसीलदार गजानंद सिदार को अभनपुर भेजा गया है। वहीं तिल्दा में पदस्थ तोमन कुमार को समौदा (आरंग) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि नए प्रभार मिलने से तहसील कार्यालयों में लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी आएगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व से जुड़े मामलों की निगरानी और बेहतर ढंग से हो सकेगी। अधिकारियों को जल्द नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

भू-अभिलेख शाखा से मैदानी पदस्थापना

राजस्व विभाग में मैदानी कार्यों को मजबूत करने के लिए भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। सहायक अधीक्षक अजय कुमार पांडे को नायब तहसीलदार बनाकर तिल्दा-नेवरा में पदस्थ किया गया है। वहीं भू-अभिलेख शाखा में पदस्थ नरेंद्र वर्मा को रायपुर का नया नजूल तहसीलदार बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button