नकटी विवाद पर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन तेज
Protests intensify at the Collectorate over the Nakti dispute.

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में सोमवार को 80 घरों पर बुलडोजर चला दिया गया। अब इसके विरोध में बुधवार को प्रभावितों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। उनका कहना है कि प्रशासन ने घर दिए हैं, जिनमें किसी तरह की सुविधाएं नहीं हैं। घर इतने छोटे हैं कि उसमें परिवार का रह पाना संभव नहीं है। ग्रामीणों के इस प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस फोर्स लगाई गई थी। पुलिस ने कलेक्ट्रेट में बैरिकेडिंग कर ग्रामीणों को रोकने की कोशिश की और उन्हें समझाइश दी। इस प्रदर्शन में रायपुर जिला कांग्रेस के नेता भी मौजूद रहे।
कलेक्ट्रेट के पास कई कांग्रेसी भी पहुंचे हुए है जो अपनी-अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगे है। अशांति फ़ैलाने के साजिश में बढ़ चढ़कर कांग्रेसी हिस्सा ले रहे है। बता दें कि कार्रवाई से 2 दिन पहले ही ग्रामीण सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात करने पहुंचे थे। सांसद ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि बरसात तक कोई तोड़फोड़ नहीं होगी। उन्होंने कहा था कि प्रशासन और ग्रामीणों के बीच का रास्ता निकालने की कोशिश की जा रही है। इसी बीच 29 जून को 80 घर तोड़ दिए गए।



