मध्यप्रदेश

नशे के सौदागरों पर रीवा पुलिस का बड़ा प्रहार, 87 किलो गांजा बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Major crackdown by Rewa police on drug traffickers; 87 kg of cannabis seized; two accused arrested, search for others underway.

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

रीवा। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पनवार थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीण उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम खारा के जोरी टोला में दबिश देकर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि शंकर लाल कोल के घर स्थित भूसे वाले मकान में अवैध मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली तो भूसे के नीचे छिपाकर रखा गया 87 किलो गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की मात्रा और कीमत को देखते हुए यह कार्रवाई क्षेत्र की बड़ी मादक पदार्थ विरोधी कार्रवाई मानी जा रही है।

 

मामले में पुलिस ने शंकर लाल कोल पिता सोमनाथ कोल एवं पुनीत सिंह पिता राजन सिंह डोडा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। नशे के खिलाफ रीवा पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button