छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर गौरव हेपट अरेस्ट

Major action by Raipur Police: History-sheeter Gaurav Hepat arrested.

रायपुर। रायपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर गौरव हेपट को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले के साथ ही आर्म्स एक्ट के तहत भी अलग से केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, डीडी नगर थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के एक मामले में गौरव हेपट घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा। लंबित गंभीर मामलों की समीक्षा के दौरान पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डीडी नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने उसकी तलाश तेज कर दी।

पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी। सूचना मिलने पर टीम ने घेराबंदी कर गौरव हेपट को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी किसी भी तरह का वैध दस्तावेज या लाइसेंस पेश नहीं कर सका।

फरारी के दौरान कहां रहा आरोपी

पूछताछ में गौरव हेपट ने बताया कि फरारी के दौरान वह दमन-दीव, बिलासपुर और धमतरी में अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रहा। पुलिस अब उन लोगों और ठिकानों की जांच कर रही है, जहां आरोपी ने शरण ली थी।

पुलिस के अनुसार गौरव हेपट थाना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ रायपुर के अलग-अलग थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट, नारकोटिक्स समेत एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के आपराधिक नेटवर्क और फरारी के दौरान उसकी मदद करने वालों की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button