छत्तीसगढ़

नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर बरसे पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल

Congress protests over NEET paper leak case; former MLA Amitesh Shukla lashes out at the Central Government.

गरियाबंद।नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में हुई अनियमितताओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद ने शनिवार को वार्ड क्रमांक 6 स्थित गोवर्धन पारा में विरोध के साथ छात्रों की गूंज जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल,विशेष अतिथि के रूप में विधायक जनक ध्रुव,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी,और जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम,अमित मीरी,रूपेश साहू आबिद ढेबर और रमेश शर्मा शामिल हुए।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता युवा एवं छात्र छात्राएं वार्ड के महिला पुरुष शामिल हुए।इस दौरान पूर्व मंत्री विधायक अमितेश शुक्ल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर सवाल उठाए।सभा को संबोधित करते हुए अमितेश शुक्ल ने कहा कि नीट परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है।उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसियों की लापरवाही और केंद्र सरकार की विफलता के कारण देश के युवाओं का विश्वास परीक्षा व्यवस्था से उठ रहा है।आज का ये छात्रों की गूंज कार्यक्रम

राजिम विधानसभा बिन्द्रानवागढ़ और गरियाबंद जिले की ये छात्राओं की गूंज दिल्ली तक जाएगी।

उन्होंने कहा कि “यह केवल पेपर लीक का मामला नहीं,बल्कि लाखों युवाओं के सपनों और उनके भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है।दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और छात्रों को न्याय मिलना चाहिए।”आगे श्री शुक्ल ने कहा कि राहुल गांधी का आभार मानते है जिन्होंने छात्रों की मांग और तकलीफ को प्राथमिकता से उठाए।आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी पार्टी ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार में डूबी है,ये पार्टी तो भगवान को लूटने में भी पीछे नहीं हट रहे है,भगवान को धोखा देने वालो को फांसी की सजा देना चाहिए।

वहीं कार्यक्रम में विधायक जनक ध्रुव ने कहा कि पेपर लीक के बाद हमारी कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार इसका विरोध किया जा रहा है,आज देश बीजेपी की भ्रष्टाचार के चलते गर्त में जा रही है,पेपर लीक के बाद पेपर तो फिर से हो जाएगा लेकिन जिन छात्रों ने अपनी जान गवा दी उसकी जवाबदारी कौन लेगा,आज हम इस मंच के माध्यम से हम उन्हें श्रद्धांजलि देते है।आज देश में तानाशाही शासन चल रहा है,आज किसान खाद के लिए परेशान है,छात्र पेपर लीक होने और बेरोजगारी से परेशान है मध्यमवर्गीय लोग महंगाई से परेशान है।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य संजय ने कहा कि छात्रों की गूंज छात्रों से जुड़ी समस्या है पेपर लीक होने से दर्जनों छात्र छात्राओं ने आत्म हत्या किए फिर भी बाहरी गूंगी बीजेपी की आँख नहीं खुल रही है,कांग्रेस के शासन में थोड़ी सी गलती होने पर गलती स्वीकार करते हुए स्तीफा दे देती थी लेकिन सत्ता के मोह में बीजेपी देश को बेच रही है आज देश को गुजरात के चार लोग चला रहे है।

छात्रों की गूंज के कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी ने कहा कि हाल ही में पेपर लीक होने से छात्र छात्राओं को कितनी तकलीफ हुई,पेपर लीक के वजह से कई छात्र आत्महत्या जैसे कदम उठाए जिससे बच्चे के ऊपर मा पिता के ऊपर क्या बिता होगा जिन्होंने अपने बच्चों से काफी उम्मीदें रखी होगी ,इतने संसाधन होने के बाद पेपर लीक होना शर्म की बात ये बीजेपी अब सेना के हाथ पेपर भेजने की बात कहती है तो देश की रक्षा कौन करेगा,ऐसी पुनरावृति न हो करके ये आंदोलन कांग्रेस चला रहे है, बीजेपी पार्टी तो भगवान के घर डाका डालने में नहीं हिचकिचा रही है,ये राम नाम की बात कहने वाले राम को ही लुट रहे है,बीजेपी अपनी सत्ता बचाने और जेब भरने का काम करती है जबकि कांग्रेस जनता किसान और हर वर्ग के लोगो के विकास को ध्यान देती है।

कार्यक्रम का संचालन कार्यालय प्रभारी नीरज ठाकुर और आभार कमलेश यदु जिला महामंत्री के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में राजेश साहू,सन्नी मेमन,छगन यादव,चंद्रभूषण चौहान,रामगुलाल के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button