छत्तीसगढ़

280 बीती डीएपी खाद से भरा एक मेटाडोर को जप्त

280 bags of DAP fertilizer seized from a Matador vehicle

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद

गरियाबंद में ओडिसा सीमा से लगे देवभोग थाना की पुलिस ने 280 बीती डीएपी खाद से भरा एक मेटाडोर को जप्त कर कार्यवाही किया है, जप्त खाद की कीमत 3.50 लाख से ज्यादा आंकी गई है। खाद का यह अवैध ट्रिप ओडिसा सीनापाली से आ रहा था जिसे जांगड़ा में एक मक्का कारोबारी को दिया जाता।पुलिस ने रात्रि गश्त के दरम्यान वाहन की जपती कर 280 बोरा डीएपी खाद समेत अग्रिम कार्यवाही के लिए कृषि विभाग के सुपुर्द कर दिया है। वाहन चालक ने बताया कि उसने 8 हजार के किराए पर उरमाल के एक लाइसेंसी व्यापारी के कहने पर यह अवैध परिवाहन कर रहा था। अब पुलिस और कृषि विभाग मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल इस बार युद्ध के चलते रासायनिक खाद का उत्पादन प्रभावित हुआ है, सरकारी सप्लाई भी घट गया है। ऐसे में कुछ कारोबारी मुनाफाखोरी के लिए नियम को ताक में रख कर खाद के कलाबाजारी को अंजाम दे रहे है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button