मध्यप्रदेश

जेल डीजी डॉ. वरुण कपूर ने किया केंद्रीय जेल रीवा का निरीक्षण, बंदियों की प्रतिभा और व्यवस्थाओं की सराहना

Jail DG Dr. Varun Kapoor inspected Rewa Central Jail and commended the inmates' talent and the arrangements.

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

रीवा। मध्यप्रदेश के जेल महानिदेशक एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डॉ. वरुण कपूर ने एक दिवसीय प्रवास के दौरान केंद्रीय जेल रीवा का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने जेल परिसर में नवनिर्मित बायोमैट्रिक कक्ष का लोकार्पण किया तथा जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

केंद्रीय जेल पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक गुरूकरण सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान जेल में निरुद्ध बंदियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनकी डॉ. कपूर ने मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने जेल अधीक्षक सतीश कुमार उपाध्याय की कार्यशैली और जेल प्रशासन की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए स्वच्छता एवं अनुशासन की प्रशंसा की।

जेल अधीक्षक ने महानिदेशक को जेल की कार्यप्रणाली, सुधारात्मक गतिविधियों और बंदियों के कल्याण हेतु संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान योगाचार्य एवं “रबर बॉय” के नाम से प्रसिद्ध आदर्श पाण्डेय ने योग कला का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले बंदियों को डिग्रियां भी प्रदान की गईं तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। डॉ. कपूर ने जानकारी दी कि बंदियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश की सभी जेलों में शीघ्र ही आरओ प्लांट स्थापित किए जाएंगे।

 

उन्होंने जेल कर्मचारियों के लिए आवास निर्माण, बाल प्रहरी की नियुक्ति, कर्मचारियों को 13 माह का वेतन तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने संबंधी योजनाओं की भी जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान उप जेल अधीक्षक प्रशासन संजीव कुमार गेंदले, सहायक जेल अधीक्षक श्याम सिंह कुशवाह, हेमंत रावत सहित समस्त जेल स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button