छत्तीसगढ़

STP कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: निगम

Negligence in STP work will not be tolerated: Corporation

रायपुर। रायपुर के महाराजबंध तालाब में निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण कार्य में देरी पर नगर निगम ने सख्ती दिखाई है। निगम अधिकारियों के निरीक्षण में कार्य की प्रगति धीमी पाए जाने पर ठेकेदार को कड़ी चेतावनी दी गई।

नगर निगम की ओर से रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से महाराजबंध तालाब में बनाए जा रहे 3 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गति अपेक्षा से काफी कम मिलने पर ठेकेदार कंपनी समृद्धि वाटर वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों को फटकार लगाई गई। साथ ही अतिरिक्त श्रमिकों की तैनाती कर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान ठेकेदार ने दावा किया कि एसटीपी का निर्माण कार्य 10 जुलाई 2026 तक पूरा कर प्लांट चालू कर दिया जाएगा। इस पर निगम ने स्पष्ट कर दिया कि यदि निर्धारित समय सीमा तक कार्य पूरा नहीं हुआ तो संबंधित ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगाने की कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे कार्य की नियमित निगरानी करें और समय सीमा के भीतर प्रोजेक्ट पूरा कराना सुनिश्चित करें।

महाराजबंध तालाब में बन रहा 3 एमएलडी क्षमता का एसटीपी शहर के सीवरेज जल के उपचार और तालाब के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके शुरू होने से तालाब में गंदे पानी के प्रवाह को नियंत्रित करने और जल गुणवत्ता सुधारने में मदद मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान जोन-5 अध्यक्ष अंबर अग्रवाल, जोन कमिश्नर खीरसागर नायक, स्मार्ट सिटी के उप अभियंता योगेंद्र साहू और शुभम तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button