छत्तीसगढ़

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल लोरमी में हुआ योगाभ्यास

Yoga practice held at Government Girls' Higher Secondary School, Lormi, on the 12th International Yoga Day.

जिला संवाददाता मुंगेली 

माखन सिंह 

लोकेशन लोरमी 

लोरमी। लोरमी 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल लोरमी में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य सुरेश शुक्ला जी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की कला है। उन्होंने कहा कि योग से बुद्धि का विकास, तर्क शक्ति में वृद्धि तथा शरीर को निरोग रखने में सहायता मिलती है। नियमित योग और प्राणायाम व्यक्ति को मानसिक शांति प्रदान करते हैं तथा शरीर को मजबूत और ऊर्जावान बनाते हैं।

योग कार्यक्रम में योगासन शिक्षक अमित गुप्ता जी के मार्गदर्शन में छात्राओं ने विभिन्न योग मुद्राओं और प्राणायाम का अभ्यास किया। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी बच्चों के साथ योग कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

इस दौरान विद्यालय परिसर में सकारात्मक और उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। छात्राओं ने योग के महत्व को समझते हुए नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालय परिवार ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button