मध्यप्रदेश

मोसौआ गांव पहुँचीं डॉ. प्रतिभा सिंह, ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं

Dr. Pratibha Singh visited Mosaua village and listened to the villagers' grievances.

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

बारिश में डूब जाता है पुल, जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान

रीवा। महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव डॉ. प्रतिभा सिंह ने गुड़ विधानसभा क्षेत्र के मोसौआ गांव का दौरा कर ग्रामीणों से जनसंपर्क किया तथा उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याओं को उनके समक्ष रखा।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मुख्य मार्ग पर नदी के ऊपर बना छोटा पुल बरसात के दिनों में पानी में डूब जाता है, जिससे गांव का संपर्क आसपास के क्षेत्रों से कट जाता है। आवागमन बाधित होने के कारण लोगों को दैनिक कार्यों, विद्यार्थियों को शिक्षा तथा मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने समस्या के स्थायी समाधान के लिए ऊँचे पुल के निर्माण की मांग की।

इसके अलावा ग्रामीणों ने गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति की ओर भी ध्यान आकर्षित कराया। उनका कहना था कि पिछले लगभग पांच वर्षों से सड़क जर्जर अवस्था में है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी होती है। डॉ. प्रतिभा सिंह ने मौके पर सड़क का निरीक्षण कर समस्या को गंभीर बताया।

 

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों और समस्याओं को संबंधित अधिकारियों एवं शासन स्तर तक प्रमुखता से पहुँचाया जाएगा तथा समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

 

इस दौरान उन्होंने आगामी स्वास्थ्य शिविर को लेकर भी ग्रामीणों से चर्चा की और अधिक से अधिक लोगों से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button