मध्यप्रदेश

रील के चक्कर में गई जान: इटमा वाटरफॉल में फिसलकर युवक की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर फिर उठे 

Life lost in pursuit of a reel: Youth dies after slipping at Itma Waterfall; safety measures once again under scrutiny.

  • रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

रीवा: प्रयागराज से दोस्तों संग घूमने आया था युवक, फोटो खिंचवाते समय झरने में गिरा; एक घंटे बाद मिला शवरीवा। जिले के प्रसिद्ध इटमा वाटरफॉल में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में प्रयागराज निवासी युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक रील और फोटो शूट के लिए झरने के भीतर पानी के बीच तक पहुंच गया था। इसी दौरान फिसलन भरे पत्थर पर उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव के साथ गहरे पानी में समा गया।मृतक की पहचान मोहम्मद तनवीर (पिता निसार अहमद), निवासी अनापुर, प्रयागराज के रूप में हुई है। तनवीर अपने दोस्त और मामा के लड़के के साथ रीवा के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने आया था। शाम करीब 5 बजे वह इटमा वाटरफॉल में रील बनाने और फोटो खिंचवाने के दौरान एक चट्टान पर खड़ा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

 

सूचना मिलने पर पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह फिसलन भरे पत्थर पर पैर फिसलना बताई जा रही है।

 

सुरक्षा इंतजामों पर फिर उठे सवालइटमा वाटरफॉल में यह पहला हादसा नहीं है। इससे पहले भी यहां कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। स्थानीय ग्रामीणों और समाजसेवियों द्वारा कई बार सुरक्षा रेलिंग, चेतावनी बोर्ड, लाइफगार्ड और पुलिस निगरानी की मांग उठाई जा चुकी है, लेकिन अब तक ठोस इंतजाम नहीं हो सके हैं।सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हो चुके इस पर्यटन स्थल पर रीवा सहित उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में युवा पहुंच रहे हैं।

 

बरसात के मौसम में जलस्तर और बहाव बढ़ने के बावजूद कई लोग जोखिम उठाकर खतरनाक स्थानों तक पहुंच जाते हैं, जिससे हादसों की आशंका बढ़ जाती है।प्रशासन लगातार अपील करता रहा है कि बरसात के दौरान वाटरफॉल और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें, लेकिन जागरूकता और सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button