छत्तीसगढ़

फेसबुक फ्रेंड निकला ठग, युवती से लाखों की ठगी; पुलिस जांच में जुटी

A Facebook friend turned out to be a fraud, duping a young woman of lakhs of rupees; police investigating.

अंबिकापुर : फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद एक युवती को ट्रेडिंग कंपनी में निवेश कर एक महीने में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर दो लाख रुपये की ठगी किए जाने की शिकायत पुलिस से की गई है। प्रकरण में मणिपुर थाना पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार झारखंड के बरगढ़ से आकर अंबिकापुर में रहकर काम कर रही नोमिता तिर्की की पहचान फेसबुक के माध्यम से झारखंड के रांची निवासी सुनील मिंज से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और बाद में मुलाकात भी हुई। चार नवंबर 2025 को नोमिता तिर्की अंबिकापुर स्थित एक होटल में आयोजित हर्बल लाइफ सेमिनार में शामिल होने पहुंची थी, जहां सुनील मिंज भी आया था।

बताया गया कि आरोपित सुनील मिंज ने खुद को कई वर्षों से ट्रेडिंग कंपनी में काम करने वाला बताते हुए युवती को निवेश करने पर एक महीने में रकम दोगुनी होने का भरोसा दिलाया। उसने यह भी कहा कि दो और युवतियों ने भी कंपनी में पैसा लगाया है। आरोपित की बातों में आकर युवती ने फोन-पे एप के माध्यम से किश्तों में कुल दो लाख रुपये अंतरित कर दिए।रकम जमा कराने के बाद जब युवती ने अपना पैसा वापस मांगा तो आरोपित टालमटोल करने लगा। बाद में उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया।

खुद के साथ ठगी होने का अहसास होने पर युवती ने मणिपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।।शिकायत के आधार पर मणिपुर पुलिस ने आरोपित सुनील मिंज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (4) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button