छत्तीसगढ़

शादीशुदा प्रेमी जोड़े का दर्दनाक अंत: जहर से महिला गई, प्रेमी अस्पताल में

Married lovers have a tragic end: Woman poisoned, boyfriend hospitalized

रायपुर। राजधानी से लगे अभनपुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने तालाब किनारे जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुरुष की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है।

क्या है मामला

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान शारदा भारती (38) के रूप में हुई है। वहीं गंभीर हालत में मिले पुरुष का नाम शिव कुमार कुर्रे (45) बताया गया है। दोनों शादीशुदा थे और लंबे समय से उनके बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों के संबंधों की जानकारी परिवार और आसपास के लोगों को लगने के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई थी। इसी के चलते दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया।

महिला की मौके पर मौत

जानकारी के मुताबिक तालाब किनारे जहर सेवन करने के बाद शारदा भारती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शिव कुमार कुर्रे की हालत बिगड़ने लगी तो उसने किसी परिचित और राहगीरों की मदद ली। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों और दोनों की पारिवारिक परिस्थितियों की भी पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Back to top button