प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राहुल गांधी का आज का बयान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है- ओमप्रकाश जायसवाल
Rahul Gandhi's statement on Prime Minister Narendra Modi today is extremely unfortunate - Omprakash Jaiswal

जो उनकी अराजकतावादी और विभाजनकारी मानसिकता को उजागर करता है।
बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि भारतीय राजनीति में जहाँ शुचिता और परस्पर सम्मान की परंपरा रही है, वहाँ ऐसी अमर्यादित भाषा पूरी तरह अस्वीकार्य है। लगातार चुनावी पराजयों से उपजी हताशा और निराशा अब उनके बयानों में साफ़ दिखाई दे रही है।
राहुल गांधी के पूर्वजों ने जहाँ देश की जमीन और जमीर को गिरवी रखने का कार्य किया था, वहीं आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की जमीन सुरक्षित हुई है और देशवासियों का आत्मविश्वास भी सशक्त हुआ है।
जिलाध्यक्ष ने आगे कहा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का सम्मान निरंतर बढ़ रहा है। अनेक देशों द्वारा प्रधानमंत्री जी को अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया जा रहा है, ऐसे समय में राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री जी के लिए इस प्रकार के अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करना अत्यंत निंदनीय है।
कांग्रेस का पर्याय हमेशा भ्रष्टाचार रहा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी का पर्याय राष्ट्रवाद, सुशासन और जनसेवा की राजनीति है। देश की जनता कांग्रेस की इस नकारात्मक राजनीति का करारा जवाब देगी।
ज्ञात हो कि रायबरेली में राहुल गांधी ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह को गद्दार बताया है.
यह प्रेस विज्ञप्ति भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी अजय यादव ने जारी किया है।



