छत्तीसगढ़

डी ए वी जांता सीबीएसई बोर्ड़ परीक्षा में छात्रों का रहा दबदबा रहा

Students dominate DAV Janta CBSE Board Exams

उदय चंद्राकर कॉमर्स संकाय 92 प्रतिशत और गणेश निर्मलकर मैथ संकाय 75 प्रतिशत से अव्वल

बेमेतरा – सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में दाढ़ी क्षेत्र का एक मात्र सीबीएसई स्कूल व जिले का एक मात्र डी ए वी स्कूल जांता के कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा बारहवी में कॉमर्स संकाय में कुल पांच छात्र थे सभी का पांचों छात्रों ने प्रथम स्थान हाशिल किए, विद्यालय टॉपर उदय चंद्राकर 92 प्रतिशत रहा, द्वितीय टॉपर आदित्य देवांगन 85 प्रतिशत रहा एवं तृतीय टॉपर पुष्पेन्द्र साहू 74 प्रतिशत रहा वही विज्ञान व गणित संकाय में गणेश निर्मलकर 76 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान व विद्यालय टॉपर, व वेणुगोपाल चंद्राकर 69 के साथ द्वितीय व काजल पात्रे 62 प्रतिषशत के साथ तृतीय रहे।

साथ ही अन्य बच्चों ने भी उत्कृष्ट अंक हाशिल किए हैं, विद्यार्थीयो ने अच्छे अंकों के साथ परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। कामर्स संकाय के छात्र उदय ने 92 प्रतिशत लाकर डी ए वी व विद्यालय टॉपर बने।

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता, बेमेतरा के प्राचार्य पी एल जायसवाल व समस्त शिक्षकों ने इस परीक्षा में शानदार सफलता उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए करने पर विद्यालय की तरफ से बच्चों व अभिभावकों को शुभकामनाएं प्रेषित किए।

Related Articles

Back to top button