छत्तीसगढ़
रानी देहरा में सुखमति बैगा हत्याकांड का खुलासा: तीनों आरोपी गिरफ्तार
Sukhmati Baiga murder case in Rani Dehra solved: All three accused arrested

जिला संवाददाता मुंगेली
माखन सिंह
लोकेशन लोरमी
लोरमी। मध्यप्रदेश के रानी देहरा क्षेत्र में हुए सुखमति बैगा हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी देवेंद्र जायसवाल (पिता – केशव जायसवाल) ने सुखमति बैगा को प्रेम जाल में फंसाया और उसे अपने साथ भगा ले गया। परिजनों ने 16 मार्च 2026 को पुलिस चौकी खुड़िया में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
जांच में सामने आया कि देवेंद्र जायसवाल, उसके पिता केशव जायसवाल और सहयोगी मनोज पटेल ने मिलकर साजिश रची। तीनों ने सुखमति बैगा को रानी देहरा वॉटरफॉल पिकनिक के बहाने ले जाकर उसकी हत्या कर दी।
घटना को अंजाम देने के बाद केशव जायसवाल और मनोज पटेल मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए, जबकि मुख्य आरोपी देवेंद्र जायसवाल पुणे भाग गया और वहां छिपकर रहने लगा।
मामले में अहम सुराग तब मिला जब बोड़ला पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक संदिग्ध अर्धनग्न युवक को देखा और उसकी तस्वीर खींची। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया।
इस पूरी कार्रवाई को पुलिस चौकी खुड़िया के सहयोग से थाना बोड़ला, कवर्धा पुलिस ने अंजाम दिया। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से मामले का सफल खुलासे हुआ है।



