छत्तीसगढ़

प्यार में पागलपन: युवती के इंकार पर 40 फीट टावर पर चढ़ा युवक

Madness in love: Man climbs 40 feet tower after girl refuses him

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में एकतरफा प्रेम और जिद का अजीब मामला सामने आया, जहां एक युवक अपनी पसंद की युवती से शादी कराने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब 40 फीट ऊंचे टावर पर बैठकर उसने चार घंटे तक हंगामा किया और मांग पूरी नहीं होने पर कूदने की धमकी देता रहा।

समझाइश पर वह नीचे उतरा। उसके विरुद्ध पहले से ही प्राथमिकी दर्ज थी। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस घटनाक्रम का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है।
..तो टावर से छलांग लगा देगा

मंगलवार सुबह लुंड्रा थाना क्षेत्र के छीरोपारा निवासी 27 वर्षीय योगेश यादव अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। ऊंचाई पर बैठकर उसने ऐलान किया कि यदि उसकी शादी मनपसंद युवती से नहीं कराई गई, तो वह टावर से छलांग लगा देगा। युवक की इस हरकत से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भीड जमा हो गई।

अपनी जिद पर अड़ा रहा

सूचना मिलते ही पुलिस और युवक के स्वजन मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर उसे समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन युवक अपनी जिद पर अड़ा रहा। करीब चार घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद परिजनों ने किसी तरह उसे भरोसा दिलाया कि उसकी बात पर विचार किया जाएगा।
एक युवती से प्रेम का दावा कर रहा था

इसके बाद युवक खुद ही टावर से नीचे उतर आया। जांच में सामने आया कि युवक एक युवती से प्रेम का दावा कर रहा था, लेकिन युवती ने इस रिश्ते से साफ इनकार कर दिया था। इतना ही नहीं, उसने युवक पर बेवजह परेशान करने तथा छेड़छाड़ का आरोप लगाते हए थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है।
युवती ने थाने में छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है

इसी कारण युवक सीधे टावर पर चढ़कर दबाब बनाने की कोशिश कर रहा था। युवक के टावर से उतरते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लुंड्रा थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि युवती ने युवक के विरुद्ध थाने में बेवजह परेशान करने और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने युवक को टावर से उतरने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button