मध्यप्रदेश

पार्टी के दौरान पिस्टल चेक करते वक्त चली गोली, साथी के पेट में लगी, प्रशिक्षु IPS की टीम ने आरोपी बादशाह को दबोचा

A bullet was fired while checking a pistol during a party, hitting a companion in the stomach. A team of trainee IPS officers arrested the accused, Badshah.

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

रीवा में पार्टी के बाद खूनी खेल, किराए के मकान में पिस्टल चेक कर रहा था युवक, अचानक चली गोली दोस्त के पेट में धंसी। बिछिया पुलिस ने आरोपी प्रतीक पटेल उर्फ बादशाह को किया गिरफ्तार। अवैध देशी पिस्टल बरामद।
वी ओ…..रीवा शहर के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा नगर में एक गोली चालन की घटना सामने आई थी । यहाँ दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद पिस्टल चेक करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोपी प्रतीक पटेल उर्फ बादशाह द्वारा अपनी देशी पिस्टल चेक करने के दौरान अचानक गोली चल गई, जो उसके साथी के पेट में जा लगी।
घटना की जानकारी तब मिली जब घायल युवक को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही प्रशिक्षु आईपीएस और बिछिया थाना प्रभारी राजीव अग्रवाल ने टीम गठित की। साइबर सेल और शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने महज कुछ घंटों में पूरी गुत्थी सुलझा ली
जांच में पता चला कि यह घटना 13 मार्च की रात करीब 10 बजे की थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी प्रतीक पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त अवैध देशी पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button