छत्तीसगढ़

कारोबारी को चूना लगाकर 10 लाख लेकर फरार हुआ मुंशी

Munshi defrauds businessman and escapes with Rs 10 lakh

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक कारोबारी के 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। आरोपी पार्टियों से पैसे लेकर भाग निकला। पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला गंज थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित कारोबारी का नाम विजय गोयल है, जबकि आरोपी मुंशी का नाम अनिल साल्वे है। फिलहाल, पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज तलाश शुरू कर दी है।

देवेंद्र नगर निवासी कारोबारी विजय गोयल ने पुलिस को बताया कि उसकी ‘आयरन एंड स्टील ट्रेडिंग’ कंपनी है। स्टेशन रोड स्थित अरिहंत कार्यालय में उसका ऑफिस है। कंपनी के लेन-देन से जुड़े पैसों को पार्टियों से लाना और बैंक में जमा करना मुंशी अनिल साल्वे की जिम्मेदारी थी।

अनिल साल्वे ने अलग-अलग पार्टियों से करीब 10 लाख रुपए लिए, लेकिन रकम बैंक में जमा नहीं की। पैसे लेने के बाद वह फरार हो गया। कारोबारी ने जब अनिल साल्वे से संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन बंद मिला।

गंज थाना प्रभारी सुनील दास ने बताया कि कारोबारी की शिकायत के आधार पर आरोपी अनिल साल्वे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button