मध्यप्रदेश

एलपीजी की कालाबाजारी पर सख्ती, घरेलू उपभोक्ताओं को पर्याप्त आपूर्ति: कलेक्टर

Strict action against black marketing of LPG, adequate supply to domestic consumers: Collector

रीवा – मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

रीवा। कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में आयोजित एलपीजी वितरकों एवं वाणिज्य गैस उपयोगकर्ताओं की बैठक में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने स्पष्ट किया कि जिले में घरेलू उपयोग के लिए एलपीजी सिलेण्डरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति भी सुचारु रूप से की जा रही है। उन्होंने कहा कि एलपीजी की कालाबाजारी या जमाखोरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों के चलते वाणिज्य उपयोग के लिए एलपीजी आयात में कुछ रुकावट आई है। ऐसे में वाणिज्य उपयोगकर्ता अपनी ईंधन आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए वैकल्पिक ईंधन स्रोतों का उपयोग करें। उन्होंने एलपीजी वितरकों को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में सिलेण्डरों की जमाखोरी और कालाबाजारी न होने पाए।
उन्होंने यह भी बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराने के लिए पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद ही रिफिल बुकिंग स्वीकार की जा रही है, ताकि कालाबाजारी और अफरातफरी की स्थिति न बने तथा सभी उपभोक्ताओं को समान रूप से गैस उपलब्ध हो सके।
बैठक में खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कमलेश ताण्डेकर, सुभाष द्विवेदी सहित एलपीजी वितरक एवं वाणिज्य उपभोक्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button