छत्तीसगढ़

आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रशासन द्वारा पुनर्वास के तहत आर्थिक सहायता

Financial assistance to surrendered Naxalites under rehabilitation by the administration

लोकेश्वर सिन्हा 
गरियाबंद से एक सकारात्मक खबर सामने आई है। नक्सलवाद छोड़कर मुख्यधारा में लौटने वाले आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रशासन द्वारा पुनर्वास के तहत आर्थिक सहायता दी गई है। वही आज 17 आत्मसमर्पित नक्सलियों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि के चेक सौंपे गए।
वीओ….
गरियाबंद जिले में नक्सलवाद छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने वाले लोगों को प्रशासन लगातार प्रोत्साहित कर रहा है। पुनर्वास योजना के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है ताकि वे नया जीवन शुरू कर सकें। इसी क्रम में आज 17 आत्मसमर्पित नक्सलियों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। इसके साथ ही जिले में अब तक कुल 29 आत्मसमर्पित नक्सलियों को सहायता राशि दी जा चुकी है। इससे पहले 12 नक्सलियों को भी इसी योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की गई थी।
गरियाबंद जिला कलेक्टर भगवान सिंह उइके और पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने आत्मसमर्पित नक्सलियों को चेक सौंपते हुए उन्हें समाज की मुख्यधारा में जुड़कर बेहतर भविष्य की दिशा में आबढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button