छत्तीसगढ़

माओवादियों का बड़ा विस्फोटक डंप बरामद

Huge explosives dump of Maoists recovered

नारायणपुर। माओवादी विरोधी अभियान में 53वीं बटालियन आइटीबीपी (इंडियन–तिब्बतन बार्डर पुलिस) और नारायणपुर पुलिस ने ग्राम कुमुराडी क्षेत्र में एरिया डामिनेशन पेट्रोलिंग (एडीपी) ऑपरेशन के दौरान माओवादियों का छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में विस्फोटक डम्प बरामद किया है।
संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, विश्वसनीय सूचना मिलने पर अग्रिम सुरक्षा चौकी मंदोड़ा से 53वीं बटालियन आइटीबीपी और पुलिस बल की संयुक्त टीम ग्राम कुमुराडी के जंगल-पहाड़ इलाके की ओर रवाना हुई।

सघन सर्च आपरेशन के दौरान टीम ने माओवादियों के एक ठिकाने से आधुनिक और इम्प्रोवाइज्ड हथियारों के साथ बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की।
भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद

बरामद सामग्री में प्राइमा कार्ड, सेफ्टी व आरेंज फ्यूज, सुतली बम, उर्वरक पाउडर, इम्प्रोवाइज्ड विस्फोटक, चारकोल, एएमएन पाउच के अलावा इम्प्रोवाइज्ड राकेट लांचर, राकेट लांचर सेल, भारी व हल्के मोर्टार सेल, बड़े–छोटे बीजीएल लांचर, विभिन्न श्रेणियों के बीजीएल कारतूस, लंबी व छोटी दूरी के बीजीएल राउंड तथा इम्प्रोवाइज्ड हैंड ग्रेनेड शामिल हैं। साथ ही चिकित्सकीय सामग्री और दवाइयां भी पर्याप्त मात्रा में मिली हैं।

सर्च ऑपरेशन लगातार जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सर्च आपरेशन लगातार जारी है और संदिग्ध ठिकानों की गहन तलाशी ली जा रही है।

Related Articles

Back to top button