बिलासपुर जिले को मिली नई भाजपा जिला अध्यक्ष, गायत्री साहू को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
Bilaspur district gets new BJP district president, workers congratulate Gayatri Sahu

जिला संवाददाता मुंगेली
माखन सिंह
लोकेशन कोटा बिलासपुर
कोटा।।,भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए कोटा निवासी गायत्री साहू को बिलासपुर भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर पूरे भाजपा संगठन में खुशी का माहौल देखने को मिला। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें विश्वास दिलाते हुए सम्मानित किया और बधाई दी।
इस अवसर पर गायत्री साहू ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए कार्य करेंगी तथा सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ेंगी।
गायत्री साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने देश की जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी।
गायत्री साहू की नियुक्ति पर भाजपा के सभी मंडल, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में जिले में संगठन और अधिक सशक्त होगा।




