देश-विदेश

न्यूयॉर्क की अदालत ने चीनी नागरिक को शरण देने का फैसला किया

New York court grants asylum to Chinese citizen

न्यूयॉर्क की एक अदालत ने हाल ही में गुआन हेंग नामक एक चीनी नागरिक को अमेरिका में शरण देने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। 38 साल के गुआन हेंग ने 2021 में अवैध तरीके से अमेरिका में प्रवेश किया था। हाल ही में एक निर्वासन अभियान के दौरान उन्हें हिरासत में लिया गया, जिसके बाद उनकी शरण की याचिका पर सुनवाई हुई। अदालत ने माना कि यदि गुआन को चीन वापस भेजा गया, तो उन्हें वहां गंभीर उत्पीड़न और शारीरिक खतरे का सामना करना पड़ेगा। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, गुआन को शरण मिलने का मुख्य आधार उनका वह साहसिक कार्य है जो उन्होंने 2020 में किया था। उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर चीन के उन गोपनीय हिरासत केंद्रों (Detention Centers) की फुटेज रिकॉर्ड की थी, जिन्हें चीनी सरकार दुनिया की नजरों से छिपाकर रखती है।

Related Articles

Back to top button