मध्यप्रदेश
चोरी के शक में युवक से बर्बरता, चोटी उखाड़ी.. हाथ में उखड़ी चोटी लेकर थाने पहुंचा पीड़ित, गांव में दहशत
A young man was brutalized on suspicion of theft, his braid was pulled out. The victim arrived at the police station with his braid in his hand, causing panic in the village.

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
रीवा जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। चोरी के शक में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उसकी चोटी जबरन उखाड़ दी गई। पीड़ित युवक हाथ में अपनी उखड़ी चोटी लेकर थाने पहुंचा, जिसके बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया।
यह मामला मझगवां थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव का है। जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय रोहित यादव पर कथित रूप से पेट्रोल चोरी का आरोप लगाया गया। बिना किसी ठोस सबूत के युवक को पकड़ लिया गया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसकी करीब 12 इंच लंबी चोटी जबरन उखाड़ दी।
घटना से आहत रोहित यादव सीधे मझगवां थाने पहुंचा और पूरी आपबीती पुलिस को बताई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।
इस घटना के बाद बैकुंठपुर गांव में भय और तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



