छत्तीसगढ़
डी ए वी जांता में दो दिवसीय वार्षिक खेल-कूद उत्सव का भव्य शुभारम्भ
Grand inauguration of two-day annual sports festival at DAV Janta

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शानदार आगाज

दाढ़ी:- दाढ़ी क्षेत्र का एक मात्र सी बी एस ई एफ्फिलेटेड स्कूल डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि भारती सूरज साहू ( नगर पंचायत अध्यक्ष दाढ़ी ), विशिष्ट अतिथि प्रमोद वर्मा (जनपद पंचायत सभापति, बेमेतरा ), पूजा देव्रत मिश्रा सरपंच प्रतिनिधि उपस्थित रहे भारतीय वैदिक परंपरा के अनुसार किसी की कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर के किया जाता हैं, वार्षिक खेल-कूद उत्सव की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया उसके पश्चात् कार्यक्रम की शुरुवात में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया गया उसके पश्चात् प्राचार्य पी एल जायसवाल अपने सम्बोधन में खेल कूद के बारे में बताते हुये कहा कि खेल कूद जीवन का अभिन्न हिस्सा है खेलकूद का महत्व के बारे में बताते हुये कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक विकास और व्यक्तित्व निर्माण में है, क्योंकि यह शरीर को मजबूत बनाता है, तनाव कम करता है, टीमवर्क सिखाता है, आत्मविश्वास बढ़ाता है, और नेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल विकसित करता है, जो स्वस्थ और सफल जीवन के लिए आवश्यक हैं। खेलकूद केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि एक संपूर्ण विकास का माध्यम है, जो हमें शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से बेहतर बनाता है, जिससे जीवन में सफलता और खुशी मिलती है। उसके पश्चात् वार्षिक खेल कूद महोत्सव का शुरुवात किया गया जिसमे में स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा दयानंद हाउस, महात्मानंद हॉउस, विवेकनंद हॉउस, श्रद्धानंद हॉउस अपने अपने हॉउस के साथ विभिन्न खेलों में भाग लिए जिसमे 80 मीटर दौड़, बोरा दौड़, डाज बॉल, खो-खो, कबड्डी, रस्सा-कस्सी, आदि सम्पन्न हुआ।

स्कूल के खेल शिक्षक अखलेश पटेल कि मुख्य भूमिका रही विद्यालय से शिक्षक ललित देवागन, अनिल कुमार, अभिषेक दुबे, विमल साहू, पूनम शर्मा, ऐश्वर्य देशमुख, प्रवीण देवांगन, आयुषी जैन, कैलाश सिंह, राजा तनतुवे, रेणुका पटेल, रितिका साहू, दीपिका वर्मा, साक्षी शर्मा, ममता चन्दकार, लेखनी चंद्राकर, संदीप साहू, स्वापनिल शर्मा, शोभा रानी, प्रीति यादव, अन्नू चंद्राकर, गौरी, आर्या निधि, रुखमणि, रामेश्वरी, सुखदेव साहू, विजय चंद्राकर, युवराज चन्द्राकर, नरेश साहू आदि उपस्थित रहें।




