मध्यप्रदेश

सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला

Big decision of CM Mohan Yadav

बैतूल। बैतूल मेडिकल कॉलेज के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि बैतूल जिले में सूर्यपुत्री मां ताप्ती की उद्गम नगरी मुलताई का नाम मुलतापी करेंगे इसको लेकर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। मंगलवार को बैतूल में मेडिकल कॉलेज भूमि पूजन को लेकर पुलिस ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके समेत अन्य उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख कहा कि मुलताई का नाम बदला जाए। विधायक की मांग पर मुलताई का नाम बदलकर मुल्तापी करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैतूल कोसमी क्षेत्र में उद्योग खोले जाएंगे। मुलताई में भी इंडस्ट्रियल कस्टर् बनेगा।

Related Articles

Back to top button