छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का भव्य समापन

Grand closing ceremony of seven day camp of National Service Scheme

देवीचरण ठाकुर गरियाबंद

“सतत विकास के लिए युवा” विषय पर सेवा, अनुशासन एवं आत्मनिर्भरता का संदेश”

ग्राम बारबाहली (गौहरापदर) में डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, मुंगझर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा “सतत विकास के लिए युवा” विषय पर आयोजित सात दिवसीय शिविर का सफल समापन हुआ। स्कूल के प्राचार्या श्रीमती सुमिता सिंह के नेतृत्व में शिविर का संचालन कार्यक्रम अधिकारी श्री नीरज कुमार साहू एवं डी ए व्ही स्कूल के शिक्षक श्री हरि साहू द्वारा किया गया।

शिविर के दौरान स्वयंसेवक ने ग्राम गौहरापदर एवं बारबाहली में स्वच्छता अभियान चलाकर एवं रैली निकालकर साफ-सफाई की तथा ग्रामीणों को स्वच्छता, अनुशासन एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अंधविश्वास और शिक्षा, सामाजिक कुरीतियों, नागरिक कर्तव्यों एवं सतत विकास से संबंधित महत्वपूर्ण संदेश दिए।

शिविर के विशेष आकर्षण के रूप में विद्यार्थियों ने कैंप फायर का आयोजन किया तथा स्वयं भोजन तैयार कर जीवन की व्यवहारिक चुनौतियों को समझा। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वावलंबी जीवन जीने, सहयोग की भावना एवं आत्मनिर्भर बनने की कला सीखी।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमान शोभाराम माझी, सरपंच ग्राम पंचायत बारबाहली उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन विभाग की टीम ने भी सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों को यातायात नियमों, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की।

स्वयंसेवकों द्वारा शांति पाठ के पश्चात शिविर का औपचारिक समापन किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवक विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिसमें शिविर का दलनायक मोहित अग्रवाल , उपनायक संजीव अग्रवाल, आर्यन मिश्रा, आर्यन अग्रवाल ,लव कुमार तेजराज परी, भवानी नायक, युग अग्रवाल, नितिशा अग्रवाल, खिती प्रधान , अमीषा सोम, रिया मोहंती, जशकेतन बीसी, लंकेश प्रधान, सुरेश निषाद, त्रिलोचन परी, कनीज फातिमा, भूमिसुता बीसी, ओमप्रकाश, अब्दुल , कृष्णा नागेश, तुषार, रुद्रप्रताप, यादवी, जैस्मिन, चिराग, उज्जवल नायक उपस्थित थे।

यह शिविर विद्यालय, स्वयंसेवकों एवं ग्रामवासियों के सहयोग से पूर्णतः सफल रहा तथा विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक चेतना के विकास में सहायक सिद्ध हुआ।

Related Articles

Back to top button