छत्तीसगढ़

बीजापुर में सुरक्षाबलों ने बरामद किया विस्फोटक और हथियार

Security forces recovered explosives and weapons in Bijapur.

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में 5 लाख का एक माओवादी ढेर हुआ है, जिसका शव सुरक्षाबलों ने बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि इस अभियान के दौरान 19 दिसंबर 25 की सुबह 6.00 बजे से डीआरजी बीजापुर और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। अब तक सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से 1 माओवादी का शव, 303 रायफल, 9 एमएम पिस्टल सहित विस्फोटक सामग्री एवं माओवादी सामग्री मौके से बरामद हुई है। एसीएम फगनू माड़वी निवासी गोरना थाना बीजापुर भैरमगढ़ एरिया कमेटी, पांच लाख का ईनामी रहा।

Related Articles

Back to top button